फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ,,फावड़े से गला काटकर पत्नी को मार डाला

,,फावड़े से गला काटकर पत्नी को मार डाला

Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
,,फावड़े से गला काटकर पत्नी को मार डाला
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से गला काटकर निर्मम हत्या कर डाली। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद गांव में आक्रोश को देेखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। एएसपी व सीओ ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भरहेमऊ गांव निवासी अशोक कुमारी(28) पत्नी शिवमगन रावत के बीच बृहस्पतिवार की शाम आपसी बातों को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच नाराज पति ने घर में रखे फावड़े से पत्नी पर हमला बोल दिया। फावड़ा लगने से महिला का गला कट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद व आरोपी युवक को मानसिक विक्षिप्त होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


दो बच्चों के सर से उठ गया मां का साया
इस वारदात के बाद दो मासूम बच्चों के सर से उनकी मां का साया उठ गया है वहीं पिता को भी जेल में जिंदगी गुजारनी पड़ेगी। मृतका के दो बेटों में एक छह माह का बेटा प्रिंस व दूसरा दो वर्ष का बेटा हरीश है। इन मासूमों को शायद यह नहीं पता है कि वह अब न तो अपनी मां से मिल सकेंगे और न ही पिता का प्यार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में इलाज के कराने के बाद शाम को घर आया था आरोपी
अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी शिवमगन यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह यह किसी बाबा के पास अपना इलाज कराने के लिए घर से गया था। इसके बाद जब शाम को घर लौटा तो भाई राजेश यादव व मां चंद्रकला गांव में गई हुई थी। इस बीच पत्नी से झगड़ने के बाद शिवमगन ने फावड़े से गला काटकर उसकी हत्या कर डाली। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


एएसपी व सीओ ने लिया जायजा
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी, सीओ रामसनेहीघाट जावेद खान व कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने जांच की। एएसपी ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। कहा दंपती के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते यह वारदात हुई है। एएसपी ने कहा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed