फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसे में राजगीर की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में राजगीर की मौत, एक घायल

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में राजगीर की मौत, एक घायल
ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पोखरा मार्ग पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज(बाराबंकी)। क्षेत्र के पोखरा मार्ग पर बाइक से जा रहे राजगीर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय बाइक सवार बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के रहने वाले तलकराम (45) पुत्र संतराम इन दिनों अपना घर बनवा रहे हैं। इनके यहां राजगीर का काम कर रहे दयाशंकर (50) पुत्र प्यारे गुप्ता निवासी इलियासपुर शनिवार की दोपहर तलकराम के साथ मौरंग व अन्य सामान लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी पोखरा मार्ग पर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तलकराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ भेज दिया गया। हादसे में मरने वाले राजगीर के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा विजय शंकर यादव ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed