फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध हालत में गर्भवती की मौत

संदिग्ध हालत में गर्भवती की मौत

Sat, 17 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में गर्भवती की मौत
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव का मामला
फोटो- 42
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली (बाराबंकी)। मलौली निवासी एक गर्भवती को परिवारीजन 108 एंबुलेंस से लेकर सीएचसी बड़ागांव पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके व ससुराली पक्ष ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।

मसौली थानाक्षेत्र के अंतर्गत मलौली निवासी शिवरानी (30) पत्नी मनोज कुमार आठ माह के गर्भ से थी। शुक्रवार को घर पर अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजन महिला को एंबुुलेंस से सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विजय कुमार ने महिला को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिस अवस्था में गर्भवती की मौत हुई थी उससे मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना मसौली पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत स्वाभाविक हुई है। मामले में अभी तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed