{"_id":"5cb21d3fbdec222aaf37d65e","slug":"81555176767-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दो सगे भाई घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दो सगे भाई घायल, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। ननिहाल से वापस घर जा रहे बाइक सवार सगे दो भाई देर रात ट्रैक्टर से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए। इस हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना शनिवार की देर रात दरियाबाद के लालपुरगुमान रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई। सुल्तानी का पुरवा निवासी दो सगे भाई रवीन्द्र (18) व गोविन्द (20) रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदलपुर अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना एम्बुलेंस व पुलिस को ग्रामीणों ने दी जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सको ने रवीन्द्र को मृत घोषित कर दिया व गंभीर रूप से घायल दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया की एक कि मौत हुई है, ट्रैक्टर का अभी पता नहीं चल सका है।