{"_id":"5a2590e24f1c1bd0408baba6","slug":"81512411362-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरे बाइक सवार दो युवकों को पिकप ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर गिरे बाइक सवार दो युवकों को पिकप ने रौंदा, एक की मौत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गिरे बाइक सवार दो युवक पिकप की चपेट में आए, एक की मौत
- लखनऊ निवासी हैं दोनों युवक, लोनीकटरा थानाक्षेत्र में हुआ हादसा
- दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ मार्ग पर छबील चौकी के निकट निर्माणाधीन मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की पीछे से आई पिकप की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। मृतक के साथ बैठे साथी को घायल अवस्था में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे का शिकार हुए युवक लखनऊ एबीवीपी के सदस्य बताए जा रहे हैं।
सोमवार की शाम को लखनऊ के आलमबाग पराग डेरी निवासी बिक्कू(25)अपने साथी लखनऊ के असियाना थाना के एलडीए कॉलोनी निवासी वैभव(21) के साथ बाइक से हैदरगढ़ की तरफ जा रहा था। लोनीकटरा थाना स्थित छबील मोड़ के निकट निर्माणाधीन हाईवे मार्ग पर अनियंत्रित बाइक गिरने पर दोनों युवक पीछे से आई पिकप की चपेट में आ गए। इस दौरान पिकप का पहिया सिर पर चढ़ने से बाइक चला रहे बिक्कू की मौके पर मौत हो गई तथा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने कहा कि मृतक व उसका साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य हैं। दोनों के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। कोतवाल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए बिक्कू शुक्ला का एक घर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डालीगढ़ गांव में है बताया जा रहा है कि यह दोनों अपने गांव आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना के बाद चालक पिकप लेकर मौके से फरार हो गया है जिसका पता किया जा रहा है।