फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दुकान में मिला झोलाछाप का शव

दुकान में मिला झोलाछाप का शव

Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुकान में मिला झोलाछाप का शव
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के सदरपुर चौराहे पर बीती रात नशेड़ी झोलाछाप द्वारा खुद को नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। सुबह दुकानदारों ने डॉक्टर का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदरपुर चौराहे पर सिमौर थाना दरियाबाद निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह (40) निशा पाली क्लीनिक के नाम से झोलाछाप लोगों का इलाज करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक झोलाछाप प्रतिदिन खुद को नशे का इंजेक्शन लगाता था। बीती गुरुवार की शाम झोलाछाप ने खुद को नशे का सुई लगाकर लेटा था। शुक्रवार सुबह जब झोलाछाप दुकान से बाहर नहीं निकला तो दुकान मालिक राजेश कुमार व अन्य दुकानदारों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक झोलाछाप नशे का आदी था, नशे का इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed