{"_id":"5bb7ab6b867a55353b5be2cd","slug":"71538763627-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग कर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचिंग कर भाग निकले बदमाश
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन स्नेचिंग कर भाग निकले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। इलाज कराकर गुरुवार की देर रात फतेहपुर से वापस घर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने रोक लिया। महिला से चेन स्नेचिंग कर बदमाश सदरुद्दीनपुर की ओर भाग गए। पीड़ित ने अपने साथियों को मामले की जानकारी दी। बाइक सवार तीन युवकों ने बदमाशों का पीछा किया तो लुिटेरों ने पीछा कर रहे लोगों की बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में घायल तीनों युवकों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीहार निवासी आशीष अपनी पत्नी सुनीता की दवाई लेने फतेहपुर गया हुुआ था। वापस घर लौटने में उसे रात हो गई। दंपति बाइक से कुतुबापुर के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने आशीष को रोक लिया। दोनों ने सुनीता की चेन व कान की झुमकी छीन कर सदरुद्दीनपुर की ओर भाग निकले। पीड़ित आशीष ने फौरन अपने घर को फोन लगा कर बताया कि मेरे साथ लूट हो गई है और लुटेरों की बाइक नंबर बताते हुए सदरुद्दीनपुर की ओर भागने की सूचना दी। आशीष के परिवार के सुमित, ललित व रंजू बाइक लेकर सड़क पर पहले ही पहुंच गए। जैसे ही उस नंबर की बाइक निकली तीनों ने उसका पीछा कर लिया। सद्दीपुर से पहले नहर पटरी पर जैसे ही तीनों लुटेरों की बाइक के बराबर पहुंचे कि लुटेरों ने उनकी बाइक पर ठोकर मार बाइक सहित तीनों को गिरा दिया। एसआई राजन कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।