{"_id":"5a0b3d654f1c1b72548bd16f","slug":"71510686053-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की मौत में पांच दिन बाद भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की मौत में पांच दिन बाद भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ की मौत के पांच दिन बाद भाई ने लगाया हत्या का आरोप
- तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर, कुएं से बरामद हुआ था शव
अमर उजाला ब्यूरो
कोठी (बाराबंकी)। एक सप्ताह पूर्व लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिलने के मामले में भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
बताते चलें कि कोठी थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर गांव निवासी बालकराम (52) का शव पड़ोसी के दरवाजे पर स्थित कुएं से बरामद हुआ था। मृतक के भाई राजाराम ने बताया एक केले के व्यापारी ने 12000 रुपये बालकराम को दिया था उसके बाद मेरे भाई बालकराम गांव के ही रिंकू पुत्र गंगाराम के साथ खेत में खाद डलवाने गए फिर वापस आकर रिंकू ने मेरे भाई से बाइक मांगी तो भाई ने गाड़ी देने से मना कर दिया, कहा कि साथ बाइक लेकर चल सकते हैं। आरोप है कि बालकराम रिंकू के साथ उसकी ससुराल ग्राम इसरौली सारी गए जहां पर शाम करीब 7:00 बजे वापस रिंकू व उसके साथ एक व्यक्ति लौट आया व बाइक की चाबी बालकराम की पत्नी को दे दिया। जब बालकराम की पत्नी ने अपने पति के बारे में पूछा तब रिंकू ने कहा कि गांव के बाहर हैं आ रहे हैं। जिसके दूसरे दिन सुबह गांव के एक कुएं में बालकराम का शव बरामद हुआ। भाई का कहना है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि रिंकू व उसकी मां मालती व रिंकू का भाई पिंटू ने मेरे भाई की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया है। वही थानाध्यक्ष कोठी आरपी रावत ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है, जो भी आरोप है जांच कर कार्रवाई होगी।