फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   टेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत

टेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत

Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
टेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत
रामनगर(बाराबंकी)। टेंट का सामान लाद कर वापस जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई जिसके नीचे दब कर चालक और उसके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए जिन्हें निजी डॉक्टर के यहां भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस बगैर डॉक्टरी पुष्टि के शव पोस्टमार्टमम के लिए भेज रही थी, जिसका परिवारीजनों ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पिकप से सीएचसी रामनगर भेजा,जहां डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की तो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के वक्त ट्राली ओवरलोड थी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज चौराहे पर विनोद यादव की टेंट की दुकान है। यहां कई लोग मजदूरी करते हैं। शनिवार करीब 12 बजे गणेशपुर से मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न होने पर मजदूर टेंट का सामन ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद कर दुकान वापस जा रहे थे। इसी बीच महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर सत्तिनपुरवा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर मार्ग के किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक पोखाईपुरवा निवासी विनोद गौतम (25) और मिश्री सिंह मरौचा निवासी उसके साले मोहनलाल गौतम (35) ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे महादेवा चौकी इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ला ने पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। जबकि ट्राली के ऊपर बैठे मिश्री सिंह निवासीमरौचा व प्रदीप (20) निवासी पृथवीपुरवा बब्लू (22) को भी चोटें आईं जिन्हें लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed