{"_id":"5cd9bc5dbdec22074618a6d7","slug":"41557773405-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीडीसी हत्याकांड में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार 19-20-53","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व बीडीसी हत्याकांड में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार 19-20-53
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में चार दिन पहले हुई पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या जमीन विवाद में हुई थी।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सोहई गांव के रहने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य राजाराम वर्मा (54) की शुक्रवार को दोपहर लाठी व फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे दीपक की तहरीर पर गांव के देव कुमार, पंकज उर्फ भानू, नीरज, मनोज कुमार, जगदीश व अरूण कुमार उर्फ श्यामू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि आरोपियों में अरूण कुमार उर्फ श्यामू को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि राजाराम वर्मा की हत्या भूमि विवाद में हुई थी। आरोपी मनोज कुुमार के घर के पीछे एक बाग है। उसके पास पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर राजाराम व मनोज कब्जा कर रहे थे। इसका मुकदमा भी दोनों के बीच चल रहा है। एक वर्ष पहले मनोज के ट्रैक्टर से हादसा होने की बात कहते हुए राजाराम ने केस दर्ज करा दिया था। आरोप है कि राजाराम ने मनोज के एक भाई की भूमि हड़पने की कोशिश की थी।