{"_id":"5cae371bbdec2214586c4958","slug":"41554921243-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर झोंका फायर, मुठभेड़ में धरे गए 20-20 हजार के इनामी समेत 14 बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर झोंका फायर, मुठभेड़ में धरे गए 20-20 हजार के इनामी समेत 14 बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार की सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान चार बदमाशों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम पर इन बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन इसमें पुलिस कर्मी बाल- बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने चारों को पकड़ा है। इन बदमाशों के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज होने के साथ 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इसके अलावा अन्य थानों की पुलिस ने दस बदमाशों को गिरफ्तार कर दस तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा है।
एसपी अजय कुमार साहनी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चार इनामी बदमाश पकड़े हैं। पकड़े गए बदमाशों में सिराज, आबिद, इसरार व जाकिर निवासी मोहल्ला पीरबटावन के खिलाफ 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और यह प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने के मामले में वांछित चल रहे थे। एसपी ने बताया कि शहर में ही बुधवार की सुबह अयोध्या हाईवे पर शुक्लई गांव के पास गश्त के दौरान पुलिस ने जब इन बदमाशों को रोकना चाहा तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर अवैध असलहों से दो राउंड फायर झोंक दी गई।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन्हें धर दबोचा है। पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर रही है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों से कई वांछित अपराधी भी दबोचे गए हैं। इन बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व एएसपी उत्तरी आरएस गौतम व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने किया।