{"_id":"5b5223df4f1c1b43748b60fc","slug":"41532109791-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में करंट की चपेट में आया छात्र जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में करंट की चपेट में आया छात्र जिला अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में करंट की चपेट
में आया छात्र, भर्ती
क्रासर
- स्कूल परिसर में लगे पोल के अर्थिंग वायर में उतरा था करंट
फोटो-26
अमर उजाला ब्यूरो
रानीबाजार (बाराबंकी)। रामपुर खर्गी प्राथमिक विद्यालय में करंट की चपेट में आकर एक छात्र घायल हो गया जिसे शिक्षकों ने सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। बाद में छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल में छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी निवासी रामखेलवान का दस वर्षीय पुत्र कुलदीप शुक्रवार को पास के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। साढ़े दस बजे लंच होने पर सभी बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे तभी कक्षा पांच के छात्र कुलदीप का हाथ अचानक परिसर में लगे पोल के अर्थिंग वायर से छू गया। वायर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर गया। यह देख छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक आलोक वर्मा ने आनन फानन छात्र की सीएचसी रामनगर पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। सीएचसी से छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पावरकार्पोरेशन के कर्मचारियों से वायॅर काटने को कहा गया था लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।