फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मानवता की आदर्श पाठशाला है स्काउट गाइड

मानवता की आदर्श पाठशाला है स्काउट गाइड

Wed, 19 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मानवता की आदर्श पाठशाला है स्काउट गाइड
मानवता की आदर्श पाठशाला है स्काउट गाइड
विज्ञापन

क्रासर
-देवा ब्लॉक के सरसौंदी प्राथमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
फोटो:- 32 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। भारत स्काउट गाइड की जिला इकाई के निर्देश पर देवा ब्लॉक केे प्राथमिक विद्यालय सरसौंदी में तृतीय सोपान के स्काउट गाइड जांच शिविर के पांचवें दिन समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव रहे। इस मौके पर उन्होंने स्काउट गाइड का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि स्काउट गाइड मानवता की आदर्श पाठशाला स्काउट गाइड ही है। प्रशिक्षक व ब्लॉक स्काउट मास्टर राम आसरे ने बीईओ को स्कार्फ व स्काउट कैप पहनाकर स्वागत किया। बीईओ श्री यादव द्वारा स्काउट ध्वजारोहण कर स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए टेंट, पुल, शौचालय, पूजा घर, अध्ययन कक्ष, जूता व बर्तन स्टैंड, कूड़ा घर व स्वच्छ भारत मिशन की झलकियां दिखाई गई। प्रधानाध्यापक राम सेवक यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है। इस अवसर पर प्रशिक्षक व गाइड कैप्टन बालजती व अंजना मिश्रा, प्रेमचंद्र, अपर्णा, आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed