{"_id":"59739a644f1c1b39138b4719","slug":"21500748388-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार
जैदपुर (बाराबंकी)। बाइक का नंबर बदल कर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जैदपुर पुलिस ने रात्रि-गश्त के दौरान धर दबोचा जबकि चकमा देकर एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किया है।
शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने अजपूरा मार्ग पर संदिग्ध हालात में दिखने पर चार लोगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक भाग निकला जबकि तीन को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक, एक पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन निवासी मीरापुर थाना सफदरगंज, उदयराज निवासी सिसौया कोतवाली रामसनेहीघाट व वीरेंद्र निवासी कटौवा थाना जैदपुर शामिल हैं। विजय कुमार निवासी कटौवा थाना जैदपुर मौके से भाग गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए जहां से वे जेल भेज दिए गए। ब्यूरो