{"_id":"5cd9bc4ebdec22073561b92c","slug":"201557773390-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बट से हमला कर लूट लिया पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तमंचे की बट से हमला कर लूट लिया पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला वकील से ढाई हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में महिला वकील व उसके भाई पर हमला करकर बदमाशों ने सोमवार को ढाई हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने इलाके की चेकिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के डिंगरी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री शिवदेवी जनपद सीतापुर के महमूदाबाद तहसील में वकालत करती हैं। सोमवार दोपहर बाइक से अपने भाई शिवांग के साथ महमूदाबाद जाते समय डिंगरी गांव के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने शिवांग पर तमंचे के बट से हमला करने के साथ बाइक की चाबी व पर्स छीनकर फरार हो गए। शिवदेवी ने बताया कि उसकी पर्स मे 2500 रुपये, मोबाइल फोन व कागजात थे। शिवदेवी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। घुंघटेर थाना प्रभारी मदनपाल ने बताया की घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है ।