{"_id":"5ccb424ebdec22078d32e282","slug":"201556824654-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी वीडीओ की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी वीडीओ की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबाकर की गई थी वीडीओ की हत्या
बाराबंकी। घर से लापता हुए वीडीओ की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव गांव के बाहर पेड़ से लटका दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस की पुष्टि होने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी विवेक कुमार सिंह (26) पुत्र रामप्रकाश सिंह रामनगर ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। 28 अप्रैल की रात वह घर से बिना बताए निकल गया। 29 अप्रैल की सुबह गांव के बाहर विवेक का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिवारीजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विवेक का गला दबाने से मौत होने की पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।