फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई, पुलिस ने करवा दिया समझौता

मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई, पुलिस ने करवा दिया समझौता

Thu, 15 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मदरसे में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई, पुलिस ने करवा दिया समझौता
मदरसा संचालक ने छात्र को पीटा
विज्ञापन



बाराबंकी। मदरसे में एक बच्चे ने बुधवार को शिक्षक को गाली दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर गुस्साए मदरसा संचालक ने दूसरे छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र की पीठ में निशान पड़ गए। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला रफादफा कर दिया।


फिरोजपुर निवासी मुख्तार अहमद का आठ वर्षीय बेटा इजहार मोहम्मदपुर खाला के सूरतगंज कस्बा स्थित मदरसा में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार सुबह मदरसे में पढ़ाई के दौरान किसी बच्चे ने शिक्षक को गाली दे दी। किसी छात्र ने इसकी सूचना मदरसा संचालक को दी।
विज्ञापन



आरोप है कि इससे गुस्साए संचालक ने गाली देने वाले छात्र की जगह इजहार को ही छड़ी से जमकर पीट दिया। इससे उसकी पीठ में निशान पड़ गए और उसकी पीठ में सूजन आ गई। घर पहुंचे छात्र ने इसकी सूचना पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर पिता मुख्तार ने सूरतगंज चौकी पहुंचकर शिकायत की। शिकायत की सूचना मिलते ही स्थनीय लोग सुलह का दबाव बनाने लगे। चौकी इंचार्ज रघुवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed