फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पीएम देंगे 930 लाभार्थियों को आवास की किश्त, कार्यक्रम का होगा लाइव

पीएम देंगे 930 लाभार्थियों को आवास की किश्त, कार्यक्रम का होगा लाइव

Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीएम देंगे 930 लाभार्थियों को आवास की किश्त, कार्यक्रम का होगा लाइव
पीएम मोदी ऑनालाइन देंगे 930
विज्ञापन

लाभार्थियों को आवास की किस्त
क्रासर
- लखनऊ में 29 जुलाई को इंवेस्टर्स समिट का होगा लाइव प्रसारण


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इंवेस्टर्स समिटि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिले का भी सरकारी अमला तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। प्रधानमंत्री मोदी एक बटन दबाते ही जिले के 930 शहरी पीएम आवास के लाभार्थियों के खातों में पैसा आ जाएगा। साथ ही वहां होने वाले कार्यक्रम का प्रोजेक्टर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट में होने वाले इस प्रसारण के समय जिले के सांसद, विधायक और उद्यमियों को बुलाया गया है। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक भी बुलाई है। जिले से सिर्फ एक प्रमुख व्यवसायी वृंदावन बाटलर्स के विवेक लधानी को लखनऊ के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

लखनऊ में 29 जुलाई को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में हो रही इंवेस्टर्स समिटि को लेकर जिला प्रशासन और उद्योग विभाग पूरी तैयारी में जुट गया है। इससे पूर्व जिन उद्यमियों द्वारा एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे उनमें से अधिकांश उद्यमियों को प्रशासन की तरफ से एनओसी दिला दी गई है। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने बताया कि शहरी प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री एक बटन दबाकर उनके खातों में आवास की किस्त भेजेंगे। इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट के लोक भवन सभागार में प्रोजेक्टर पर पूरे कार्यक्रम का लाइव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एनआईसी, उद्योग विभाग को निर्देशित किया गया है। प्रसारण के समय जिले के सांसद, एमएलए के अलावा उद्योगबंधु में शामिल होने वाले सभी उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यमियों को जिला मुख्यालय पर होने वाले लाइव प्रसारण में मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed