फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   न लामी निरस्त कराने के लिए लामबंद हुए प्रधान

न लामी निरस्त कराने के लिए लामबंद हुए प्रधान

Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
न लामी निरस्त कराने के लिए लामबंद हुए प्रधान
नीलामी निरस्त कराने को प्रधान लामबंद
विज्ञापन

फतेहपुर(बाराबंकी)। तहसील प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र के तमाम गांवों में बिना प्रधानों को सूचना दिये ही तालाबों की नीलामी हो गयी जिससे प्रधानों में काफी रोष है। आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने नीलामी निरस्त करने की मांग की है और ऐसा न होने पर धरने की भी चेतावनी दी है।

बताते चलें कि हाल ही में फतेहपुर विकासखंड के कई गांवों में सरकारी तालाबों की नीलामी हुई है। जिसमें उन गांवों के प्रधानों को सूचना न देकर तहसील प्रशासन द्वारा कुछ चंद लोगों के बीच ही नीलामी करायी गयी है। जिसको लेकर प्रधानों में रोष है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह की अगुवाई में मिठवारा प्रधान बलराज यादव, कमलेश, संतोष सिंह, आदि ने तहसील पहुंचकर नीलामी अधिकारी से तालाबों की हुई नीलामी को निरस्त कर ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में पुन: नीलामी कराये जाने की मांग की है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि यदि तहसील प्रशासन शीघ्र ही नीलामी निरस्त नहीं करता है तो ग्राम प्रधान संघ धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed