फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 million stolen from the home of the teacher

शिक्षिका के घर से 20 लाख की चोरी

Mon, 25 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 25 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 million stolen from the home of the teacher
बेखौफ हुए चोर
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका के घर ताला तोड़कर घुसे चोर जेवरात समेत करीब बीस लाख का सामान चोरी कर ले गए। रविवार की रात घर पहुंची शिक्षिका को इस वारदात की जानकारी हुई तो रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है।  
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक निवासी कल्पना बाजपेई व इनके पति संतोष बाजपेई सरकारी अध्यापक हैं। शिक्षिका कल्पना ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को घर में ताला बंद कर यह अपने पति के साथ लखनऊ एक रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद 24 अप्रैल की रात जब घर पहुंची तो दरवाजे का कुंडा व ताला तोड़कर चोरोें ने पूरा घर खंगाल डाला था। कमरों की अलमारी टूटी पड़ी थी। शिक्षिका की माने तो चोर उसके घर से हजारों की नकदी व सोने और चांदी के जेवरात समेत करीब 15 से बीस लाख की चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने कोतवाली मेें तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed