{"_id":"5a2d7a224f1c1b4e718b8543","slug":"181512929826-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुए नेपाल के दो युवक हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुए नेपाल के दो युवक हालत गंभीर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के दो युवक जहरखुरानी का शिकार
- दिल्ली से बढ़नी के लिए बस में हुए थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दिल्ली से काम कर वापस बरेली डिपो की बस से नेपाल जा रहे दो युवक शनिवार देर रात जहरखुरानी का शिकार हो गए। लखनऊ में यात्रियों का टिकट बनाते समय एक यात्री कम होने पर परिचालक ने बस रोकी तो दोनों युवक बेेहोश होकर गिर पड़े। सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर दोनों ने जेब काटकर करीब एक लाख रुपये लूट की बात कही है।
नेपाल के नवाकोट थाना जूठीशार्ली जिला अर्धाकांची निवासी जीत बहादुर (40) हरियाणा में सब्जी बेचने का काम करता है। वहीं दिल्ली के आईएमटी मानेवश्वर में एक कार एजेंसी में काम करने वाला युवक नेत्रा प्रसाद अधिकारी (31) गुड़गांव में रहकर काम करता था और नेपाल में अपने दादा से मिलने के लिए शनिवार की सुबह आठ बजे निकला था। दोनों युवक दिल्ली के आनंद विहार से बरेली डिपो की बस से निकले थे। उसी समय एक और युवक दोनों के साथ बस में चढ़ा था। बस देर रात बाराबंकी जिले की सीमा में प्रवेश की सफेदाबाद के पास दोनों युवक बेहोश होकर गिर गए। बस चालक महेंद्र व परिचालक मुकेश ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह होश में आने पर नेत्रा ने बताया कि उसके पास 50 हजार व जीत ने 40 हजार रुपये जेब काट कर लूट लिए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों के पास जो सामान मिला है उसे सुरक्षित रख दिया गया है। शहर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि जहरखुरानी का शिकार दो युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। पीड़ितों से पूछताछ की गई है मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।