{"_id":"5ccb4241bdec2207410e5c35","slug":"171556824641-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दस हजार की नकदी व चेन तो युवक से 35 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दस हजार की नकदी व चेन तो युवक से 35 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से जेवरात व युवक से 35 हजार की लूट
बाराबंकी। शहर में एक शिक्षिका व एक युवक से बदमाशों ने चेन और 45 हजार रुपये लूट लिए। शहर की लक्ष्मणपुरी कालोनी निवासी शिक्षिका नीलम देवी ने पुलिस को बताया है कि बुधवार शाम घर लौटते समय लखपेड़ाबाग चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धमकाकर सोने की दो अंगूठी, एक चेन और दस हजार रुपये के साथ बैग लूट लिया।
नीलम के मुताबिक बैग में लोकसभा चुनाव ड्यूटी से संबंधित सामग्री थी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं हैदरगढ़ निवासी हरीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर शहर के पैसार नाका स्थित एक बैंक से 35 हजार रुपये निकाल कर निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने पैसे लूट लिए। जानकारी पर सिटी चौकी प्रभारी रितेश पांडेय ने जांच की। बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।