{"_id":"5ba7d1c9867a557f70417111","slug":"171537724873-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बुखार से किशोर की मौत, 12 बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध बुखार से किशोर की मौत, 12 बीमार
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ में बुखार से किशोर की मौत
क्रासर
-12 पड़े बीमार, सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंची टीम
फोटो-29 से 33
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ (बाराबंकी)। संदिग्ध बुखार की चपेट में आकर पांच दिन से बीमार चल रहे एक किशोर की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रविवार की सुबह मौत हो गई। वहीं गांव में एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। किशोर की मौत से घबराए ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय सीएचसी अधीक्षक को दी। लेकिन शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज के लिए गांव नहीं पहुुंची।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के देवगरपुर गांव में चारों ओर फैली गंदगी से करीब 15 दिन से संक्रमण फैला हुआ है। इसकी चपेट में आकर विनोद (12) पुत्र रामदत्त बीते पांच दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था जिसे परिवारीजनों ने सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया था, जहां से दो दिन पूर्व उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। इलाज के दौरान किशोर की रविवार सुबह मौत हो गई। वहीं गांव की सावित्री(70), सीमा (45), माही (5), पंकज (4), रामकिशोर (50), अतुल(24), रज्जन लाल (50) के अलावा हरीराम (48) व उसका पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में है। किशोर की मौत की खबर सुनते ही गांव वाले घबरा गए। हरीराम ने इसकी सूचना स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज के अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश कुरील को दी। ग्रामीणों को कहना है कि स्वास्थ्य टीम न पहुंचने पर निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराना पड़ रहा है।
बाक्स-
गांव की नहीं होती सफाई
हरीराम बताते हैं कि मृतक विनोद के घर के आस पास नालियां बजबजा रही हैं। सफाई कर्मचारी कभी कभार आकर खाना पूर्ति करके चला जाता है। गांव की गलियों में जहां तहां कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव में एक बार भी चूना, ब्लीचिंग व दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है। जिससे एक पखवाड़े से गांव में संक्रमण फैला हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन-
गांव वालों ने बुखार से पीड़ित होने की सूचना दी थी। अवकाश होने के कारण टीम नहीं गई है, सोमवार को टीम भेज इलाज कर दवाएं बांटी जाएंगी।
- डॉ. ओपी कुरील, सीएचसी अधीक्षक