{"_id":"5cc344bebdec225ef766496b","slug":"161556300990-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के लिए जब बारात तैयार हुई तो पता चला दूल्हा पहले से शादीशुदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाह के लिए जब बारात तैयार हुई तो पता चला दूल्हा पहले से शादीशुदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे के एक परिवार में शुक्रवार को बेटी की शादी थी। घर मे हंसी-खुशी बारातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थी । लेकिन इसी बीच मिली एक खबर ने घर में हड़कंप मचा दिया। पता चला कि जिस लड़के से शादी हो रही है, उसने तो पहले ही किसी और से शादी रचा रखी है।
पिता ने लड़के वालों से पूछताछ शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। इसी के बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। शाम को लड़की के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर लड़के व उसके परिवार वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरी युवती ने भी एसपी के समक्ष पेश होकर लड़के के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार की है।
फतेहपुर के एक परिवार में पुत्री की शादी रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से तय हुई थी। लड़की वाले तिलक व अन्य कार्यक्रमों में मोटी रकम खर्च कर चुके थे। 26 अप्रैल को विवाह के दिन जब बारात के स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी थी तो लड़के की शादी कानूनी तौर पर किसी और से होने की बात पता चली। विचार-विमर्श के बाद लड़की वालों ने रिश्ता खत्म करने में भलाई समझी। घर आए मेहमान वापस लौटने लगे।
विज्ञापन
भोजन की चल रही तैयारियां व टेंट पंडाल रोक दिया गया। घर के लोग सदमे की स्थिति में आ गए। शाम को लड़की के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दहेज के रूप में दिया गया सामान वापस कराने तथा लड़के उसके पिता व मां और भाई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर युवक की बारात फतेहपुर जाने की बात पता चलते ही दूसरी युवती ने एसपी के समक्ष पेश होकर उसके विरुद्ध लगातार शारीरिक शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उसने युवक द्वारा किए गए शादी का सर्टिफिकेट भी पेश किया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह का कहना है मामले की जांच कर रहे हैं।