फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लूटा गया 12 लाख का डीजे बरामद, दो गिरफ्तार

लूटा गया 12 लाख का डीजे बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
लूटा गया 12 लाख का डीजे बरामद, दो गिरफ्तार
लूटा गया 12 लाख का डीजे बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व लूटे गए लाखों कीमत के डीजे सेट को पुलिस ने बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि बीते 14 नवंबर की रात कोतवाली नगर क्षेत्र से लखनऊ निवासी दीपक रावत का डीजे सेट बुक कराने के बाद रास्ते में लूट लिया गया था। इस मामले में कोतवाली नगर, जहांगीराबाद व सर्विलांस सेल पुलिस टीम की मेहनत के बाद दो बदमाश पकड़े गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में सौरभ कुमार निवासी ग्राम चियारा थाना कोठी व अनिल कुमार निवासी दरावपुर थाना कोठी के पास से लूटा गया डीजे बरामद किया है। पुलिस ने रविवार की रात हैदरगढ़ रोड से इनको पकड़ने का दावा किया है। बरामद डीजे की कीमत करीब बारह लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि इस वारदात में शामिल एक आरोपी सोनू यादव निवासी रामचरनपुरवा कोतवाली नगर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने फर्जी नाम से डीजे बुक करने के बाद उसे लूटने की साजिश रची थी। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed