{"_id":"5d0a7cb48ebc3e07be2d953d","slug":"15609683581-barabanki-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृतकियों के साथ डांस करने को लेकर बवाल, लाठीचार्ज, पुलिस जीप तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नृतकियों के साथ डांस करने को लेकर बवाल, लाठीचार्ज, पुलिस जीप तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरबाद (बाराबंकी)। ग्राम दरहरा में सालाना उर्स के समापन कार्यक्रम में म्यूजिक कान्फ्रेंस के दौरान नतृकियों के साथ डांस करने को लेकर पुलिस व युवकों के बीच जमकर बवाल हुआ।
एक ओर जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया वहीं दूसरी तरफ से गुस्साए युवकों ने पुलिस की जीप तोड़ डाली। इस घटना में छह लोग चोटिल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम दरहरा में हजरत उस्मान शहीद बाबा का सालाना उर्स के अंतिम दिन मंगलवार की रात को लखनऊ का म्यूजिक कान्फ्रेंस का प्रोग्राम था। फिल्मी गीतों पर आधा दर्जन डांसर मंच पर हजारों युवाओं का मनोरंजन कर रहीं थीं।
विज्ञापन
इस दौरन बड़ी संख्या में युवा पंडाल में थिरक रही युवतियों के साथ नाचने लगे। इससे जब माहौल बिगड़ने लगा तो पुलिस ने पहले तो कई बार समझाया और मंच से अपील भी की लेकिन हद से ज्यादा भीड़ उमड़ने से कंट्रोल करना संभव न हो पाया। इससे परेशान पीएसी के एक जवान ने युवकों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके चलते भीड़ भड़क गई।
इधर पुलिस की लाठियां फटकने लगीं तो उधर भीड़ की तरफ से पत्थर चल रहे थे। बवाल में भीड़ ने पुलिस जीप को पत्थर मार कर तोड़ दिया। इसमें छह युवक चोटिल हुए हैं लेकिन वह बिना इलाज कराए ही भाग गए।
मेला सचिव हकीम सफीक के मुताबिक प्रोग्राम 10 बजे रात शुरू हो गया था। लेकिन अनुमान से कई गुना भीड़ ज्यादा पहुंच गयी जो बेकाबू थी। बार-बार प्रोग्राम रोकना पड़ता था। बताया कि कई लड़के लहूलुहान हुए पुलिस जीप तोड़ दी गयी।
पुलिस को भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि भगदड़ में भीड़ का जत्था दुकानों पर टूट पड़ा जिससे सब तहस नहस हो गया। मेला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे एसआई हरिवंश यादव ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।