एक इंस्पेक्टर व 14 उपनिरीक्षकों को मिली तैनाती
बाराबंकी। एसपी अजय साहनी ने सोमवार की रात एक इंस्पेक्टर व 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर संदीप कुमार राय को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, एसआई दर्शन यादव को पीआरओ, पुलिस लाइन से पतिराम यादव को रामसनेहीघाट, प्रकाश चंद्र शर्मा को एसएसआई बड़्डूपुर, अखंडदेव मिश्रा को कोतवाली हैदरगढ़, सुनील सिंह को रामसनेहीघाट, रोहित शुक्ला को बदोसराय, लईक को सुबेहा, विजय बहादुर को कोठी, रुद्र नरायन गौड़ को मसौली, सवितानंद को रामनगर, सुनील तिवारी को सम्मन सेल, दीपेंद्र कुमार मिश्रा को घुंघटेर, राकेश मिश्रा को थाना जहांगीराबाद और वंदना शुक्ला को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है।