फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मवेशियों की तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मवेशियों की तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों की तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वांछित मवेशी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारने के मामले में वांछित आरोपी को शनिवार की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद शशीकांत यादव ने बताया कि सफदरगंज संपर्क मार्ग स्थित कुसफर पुल के पास से पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. आलम निवासी मोहल्ला मोगलान कस्बा दरियाबाद के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ उन्नाव व बाराबंकी जनपद में कई केस दर्ज हैं। जनपद के लोनीकटरा व दरियाबाद थाने में वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारने के केस में वांछित था।



लापता बालक का शव नहर में मिला
बाराबंकी। लापता बालक का शव रविवार दोपहर शारदा सहायक नहर में मिला। दरियाबाद क्षेत्र के गांव खत्रिपुर के धनलाल यादव का दस वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को शारदा सहायक नहर में टिकैतनगर के नूरपुर गांव के पास से एक शव को निकाला गया। उसकी पहचान परिवारीजनों ने मुकेश के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक शशीकांत यादव ने बताया कि पंचनामा भरकर बालक का शव उसके परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed