{"_id":"5ceae2c3bdec22076c4edd93","slug":"1558897396790-barabanki-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम व्यापारी के मैनेजर से 90 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आम व्यापारी के मैनेजर से 90 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम व्यापारी के मैनेजर से 90 हजार रुपये लूटे
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र में सक्रिय बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आम व्यापारी के मैनेजर से 90 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव के आम व्यापारी मेहनाज किदवई के मैनेजर अहमद हुसैन उर्फ मद्दु शनिवार शाम मसौली चौराहा के मेंथा व्यवसायी इरफान से 90 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। नोट 10 व 20 के होने के चलते उन्हें एक बोरी में रखकर अहमद हुसैन ने साइकिल के कैरियर में लगा लिया। मसौली ईदगाह के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अहमद की साइकिल में धक्का मार दिया। अहमद कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उसकी साइकिल में लगी रुपयों वाली बोरी छीनकर मसौली कस्बा की ओर भाग निकले। पीड़ित ने इसकीर सूचना मेहनाज किदवई और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर चेकिंग की गई लेकिन बदमाश नहीं मिले है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।