{"_id":"5ce44853bdec220745634b81","slug":"15584646476-barabanki-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुरक्षण कार्य के चलते तीन घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनुरक्षण कार्य के चलते तीन घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में तीन घंटे ठप रही कई मोहल्लों की बिजली
बाराबंकी। पल्हरी उपकेंद्र के पीरबटावन फीडर से जुड़े मोहल्लों में मंगलवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में दोपहर के समय में बिजली कटने से लोग परेशान रहे। मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ बजे पल्हरी उपकेंद्र क्षेत्र से जुड़े मोहल्ला पीरबटावन में ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया।
अभियंताओं के मुताबिक यह ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड हो रहा था। लो-वोल्टेज की समस्या भी आ रही थी। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार को अनुरक्षण कार्य किया गया। इस दौरान आपूर्ति बंद रही। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति शुरू की तो लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशाषी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि बिजली की कटौती नहीं की गई है। पीरबटावन में अनुरक्षण कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी। जेष्ठ माह के पहले मंगलवार को देखते हुए सभी एसडीओ व जेई को सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए थे। शहर क्षेत्र में कोई कटौती नहीं की गई।
उधर हैदरगढ़ डिवीजन की बिजली मंगलवार को छह घंटे गुल रही। सुबह 11 बजे अचानक आपूर्ति ठप होने से दोपहर में लोग बेहाल रहे। पानी के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कटने से 62 हजार आबादी प्रभावित रही। अधिशाषी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि ऊपर से ही बिजली कटौती की गई थी।