{"_id":"597cd1314f1c1bfe1d8b4593","slug":"151501352241-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के डिप्टी एसपी समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई के डिप्टी एसपी समेत दो घायल
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में सीबीआई के डिप्टी एसपी समेत दो घायल
बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार की देर रात अयोध्या से कार से लखनऊ लौट रहे सीबीआई नई दिल्ली के डिप्टी एसपी व एक वकील घायल हो गए। बताते हैं कि हाईवे पर सांड आ जाने से कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद लखनऊ भेजा गया है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर भिटरिया के पास शुक्रवार की रात सामने सांड आ जाने के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सीबीआई नई दिल्ली के डिप्टी एसपी किशन सिंह नेगी, निवासी सादिक नगर सेक्टर तीन नई दिल्ली, एडवोकेट ललित कुमार सिंह निवासी 2/340 विकासखंड गोमती नगर लखनऊ एवं हेड कांसटेबल हनुमान यादव घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने बताया कि सीबीआई के सीओ व वकील फैजाबाद अयोध्या से लौट रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। एएसपी ने कहा कि दोनों लोगों को मामूली चोट लगी थी जो अस्पताल से इलाज कराने के बाद लखनऊ चले गए हैं।