फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सहन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चौदह घायल

सहन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चौदह घायल

Thu, 22 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सहन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चौदह घायल
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, 14 घायल
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कांधूपुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कांधूपुर गांव में बुधवार को सहन की भूमि के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से तीन महिलाओं समेत 14 लोग चोटिल हो गए है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां से दोनो पक्ष से दो लोगों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

बुधवार को लोनीकटरा के कांधूपुर गांव के प्रभाशंकर अपने सहन की भूमि में भरे पानी को निकालने के लिए नाली खोद रहे थे। तभी इसे विवादित भूमि बताते हुए गांव के शिवप्रकाश ने नाली खोदने से मना किया तो मारपीट शुरू हो गई। घटना में प्रभाशंकर, सत्यभामा पत्नी शिवकुमार तथा इनके पुत्र टिंकू व रिंकू, गुड्डू पुत्र शिवनरायन को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के शिवप्रकाश पुत्र जसकरन , बाबूलाल के पुत्र कल्लू व पप्पू, ओमप्रकाश की पत्नी देवी इनके पुत्र रोहित, सुमित व पुत्री सोनी, अंकुर पुत्र जयप्रकाश व सुंदर लाल पुत्र रामसुख घायल हुए हैं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से टिंकू व शिवप्रकाश को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed