फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 thousand and laptop stolen from CA car

सीए की कार से उड़ाए 15 हजार व लैपटॉप

Sat, 31 Dec 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 31 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
15 thousand and laptop stolen from CA car
सीए की कार से उड़ाए 15 हजार व लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के एक व्यापारी व चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी 16 हजार की नकदी व लैपटॉप और जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया। शहर में सिविल लाइंस पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


लखनऊ जिले के बीबीडी कॉलोनी के निवासी हार्डवेयर व्यापारी व चार्टर्ड अकाउंटेंट रोशन कुमार पुत्र एसके कुमार अपने चाचा सज्जन कुमार के साथ शनिवार को किसी काम से  बाराबंकी शहर आए थे। व्यापारी शहर में बस स्टॉप के पास एक पेट्रोल पंप के सामने अपनी कार खड़ी कर पास स्थित चाय की दुकान पर अपने एक साथी से मिलने चला गया।
विज्ञापन


उसी दौरान कार के पास पहुंचे बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे बैग पर हाथ साफ कर दिया। काफी देर बाद जब व्यापारी कार के पास पहुंचा तो उसे इस बारे में पता लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना कार में रखे बैग में 16 हजार की नकदी व लैपटॉप रखा था जो गायब  है। वारदात के बाद पहुंचे एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद, कोतवाल बीपी यादव ने जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस की फील्ड यूनिट व क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया है। 

बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा
वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है। पुलिस ने यहां पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे में फुटेज तो देखी है लेकिन उसमें किसी का चेहरा न दिखने से किसी का पता नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस अन्य कई पहलुओं से आरोपियों का पता लगाने में लगी है। 


एक सप्ताह पहले भी हुई थी ऐसी वारदात
शहर में करीब एक सप्ताह पहले 24 दिसंबर की रात में भी ऐसी वारदात हुई थी। नाका सतरिख के पास फतेहपुर के एक व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 20 हजार की नकदी उड़ा दी थी। इस वारदात के बाद से यह सामने आ रहा है कि शहर में ऐसा गिरोह सक्रिय है। एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस टीम लगाई गई है जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed