{"_id":"5935a0b84f1c1b1f428b4568","slug":"149668678918-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहा आरओ प्लांट सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस चल रहा आरओ प्लांट सीज
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस चल रहा आरओ प्लांट सीज
संचालक को नोटिस जारी कर जांच के लिए भेजे पानी भरे पैकेट
पैकेजिंग में नहीं किया जा रहा था नियमों का पालन
पानी की जांच के लिए नहीं बनाई गई थी लैब
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बिना लाइसेंस आरओ प्लांट लगाकर पानी की पैकेजिंग करते पकड़ा गया प्लांट सीज कर दिया गया है। इसके अलावा संचालक को नोटिस जारी कर पानी भरे पैकेटों को जांच के लिए भेजा गया है।
बिना लाइसेंस आरओ प्लांट लगाकर पानी की पैकेजिंग किए जाने की सूचना पर जिलाधिकारी से अनुमति के बाद एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, आरके सिंह, उमेश मिश्रा और पवन वर्मा के साथ हाईवे के निकट नवनिर्मित बस स्टेशन के पास संचालित डीलक्स एक्वा आरओ प्लांट पर छापा मारा। जांच टीम ने पाया कि आरओ प्लांट का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा है। प्लास्टिक के जिन पाउचों में पानी को पैक किया जा रहा था, उस पर लेवलिंग, पैकेजिंग, बैच नंबर और लाइसेंस नंबर कुछ भी नहीं पड़ा था। पानी की जांच के लिए प्लांट के अंदर कोई लैब भी नहीं पाई गई है। टीम ने पाया कि प्लांट का संचालन ही नियमों के विपरीत किया जा रहा था। प्लांट संचालक मवई निवासी कमरुद्दीन से जब प्लांट संचालन के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। जिस पर टीम ने प्लांट को सीज करते हुए संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
बाक्स
आरओ प्लांट लगाकर पानी की आपूर्ति तो की जा सकती है लेकिन उसकी पैकेजिंग नहीं की जा सकती है। यदि पैकेजिंग करनी है तो उसके लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना होता है। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान प्लांट का संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका है। जिस पर प्लांट को सीज करते हुए संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी एफएसडीए