फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लापरवाही में गई नवजात की जान

लापरवाही में गई नवजात की जान

Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही में गई नवजात की जान
इलाज में लापरवाही पर गई नवजात की जान
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
- आशा बहु ने जिला अस्पताल के बजाए निजी अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। समय पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता को उसका पति उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होते देख उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया था। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में आशा बहू ने उसे कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो जाने पर परिवारीजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला फतेहपुर कोतवाली के मोहल्ला फैय्याज पुरवा का है। यहां के निवासी सुनील कुमार की पत्नी आरती देवी (22) को सात माह के गर्भावस्था के दौरान प्रसव पीड़ा व रक्तश्राव होने पर उसके पति ने आशा बहू सुमन के माध्यम से सीएचसी फतेहपुर ले गया। यहां पर हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। सुनील का आरोप है कि आशा बहू सुमन ने उसकी पत्नी को मीठी देवी माता मंदिर स्थित शिवांक अस्पताल में भर्ती करा दिया। दूसरे दिन देर रात करीब 10 बजे प्रसूता को नार्मल डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के कुछ देर बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन से जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल ले जाने को कहा तो स्टाफ पैसा ऐंठने के चक्कर में यहीं पर इलाज होने की बात कहते हुए भर्ती रखा। इलाज के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आशा बहू बिना बताए घर चली गई। पीड़ित ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चे का जन्म समय से करीब दो माह पूर्व होने पर उसका पूरा शरीर विकसित नहीं हो सका था। 800 ग्राम के बच्चे को बचा पाना मुश्किल था। परिवार वालों ने पांच हजार रुपये जमा किए थे बाकी का पैसा न देना पड़े इसके लिए बवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर आशा बहू द्वारा महिला अस्पताल के बजाए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, तो मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed