फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   माइनर में गिरी कार, बाल बाल बचे लोग

माइनर में गिरी कार, बाल बाल बचे लोग

Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
माइनर में गिरी कार, बाल बाल बचे लोग
माइनर में गिरी कार, बाल बाल बचे लोग
विज्ञापन

दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र में शुक्रवार की रात बरात से वापस जा रही कार मथुरानगर माइनर में गिर गई। हालांकि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। हादसे के समय कार में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।

थाना क्षेत्र बदोसराय के ग्राम मरौचा निवासी श्रीलाल दीक्षित के पुत्री की 2 जून को शादी थी। यहां अमेठी जिले के ग्राम सौना के रहने वाले अनिल तिवारी के पुत्र की बरात आई थी। बारात से रात में लगभग 1 बजे लौट रहे आधा दर्जन बारातियों से भरी कार सामने से आ रही बोलेरो जीप से टक्कर होने से बचने में अनियंत्रित होकर दरियाबाद थाना के निकट निकली मथुरानगर माइनर में गिर गई। हादसे के दौरान गाड़ी का केवल अगला हिस्सा ही पानी में गया जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी बाराती सुरक्षित बच गए। पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed