{"_id":"5c702e9ebdec222b6e16d727","slug":"141550855838-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर जागकर मृदुला ने जेल में गुजारी पहली रात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर जागकर मृदुला ने जेल में गुजारी पहली रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शान-ओ-शौकत से जिंदगी बिताने वाली निलंबित एडी बेसिक गोंडा जब सलाखों के पीछे पहुंची तो पूरी रात उन्हें नींद नही आई। बृहस्पतिवार की रात जेल पहुंची मृदुला ने सिर्फ एक रोटी दाल के साथ खाई। दर्जनों नौकरों के बीच रहने वाली मृदुला जेल में काफी परेशान व तनाव में दिखी। रात में कई बार तबियत खराब होने की बात कही। उन्हें महिला बैरक में सामान्य महिला बंदियों की तरह ही रखा गया है।
वर्ष 2015 में हुए बहराइच के इंजीनियर शिखर हत्याकांड में आरोपी एडी बेसिक गोंडा मृदुला आनंद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल गईं मृदुला को वहां सामान्य बंदियों की तरह बर्ताव करते हुए महिला बैरक में रखा गया हैं।
यहां पर मृदुला ने पहले खाना खाने से मना कर दिया। फिर एक रोटी और दाल खाई। इसके बाद रात में कई बार तबीयत बिगड़ने की भी बात कही। जेल की बैरक में मृदुला पूरी रात करवटें बदलतीं रहीं। इसके अलावा जेल की अन्य महिला बंदियों से शुक्रवार को दिन में बात कर खुद को तनावमुक्त रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पति से कल होगी मुलाकात
जिला जेल में ही मृदुला आनंद के पति व पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार इसी मामले में बंद हैं। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि जेल में जो पति-पत्नी बंद हैं। उन्हें हफ्ते में एक दिन शनिवार को मुलाकात कराई जाती है।