फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ऐतिहासिक इमारतों व पौराणिक स्थलों पर लगेंगी एलईडी

ऐतिहासिक इमारतों व पौराणिक स्थलों पर लगेंगी एलईडी

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक इमारतों व पौराणिक स्थलों पर लगेंगी एलईडी
रोशनी से जगमगाएंगी ऐतिहासिक इमारतें व पौराणिक स्थल
विज्ञापन

- मुख्य सचिव के निर्देश पर नोडल अधिकारी लगवाएंगी एलईडी
- निकायों में रात्रि भ्रमण कर देखेंगी वस्तुस्थिति
- नोडल अधिकारी अब करेंगी 70 कार्यक्रमों की समीक्षा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक इमारतों व पौराणिक स्थलों पर एलईडी लाइट लगाकर उसे जगमग कराने का फैसला लिया है। जिले की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी।
मुख्य सचिव के निर्देश पर नोडल अधिकारी निकायों में रात्रि भ्रमण कर वहां की यथा स्थिति से भी वाकिफ होंगी। प्रदेश सरकार ने नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए नौ और कार्यक्रमों को शामिल कर दिया है। अब वह अपने दौरे के दौरान केंद्र व प्रदेेश सरकार के 70 कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। प्रदेश सरकार ने योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए हर जिले में एक-एक नोडल अफसर को तैनात किया है। जो हर माह निरीक्षण कर शासन को अच्छाईयों व कमियों से अवगत करते हैं। इस पर शासन ने नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ाते हुए नौ और कार्यक्रमों शामिल कर दिया है। अभी तक वह अपने दौरे पर 61 कार्यक्रमों की समीक्षा करती रहती थी। इस बार यह संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनूप पांडेय ने शासनादेश जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं। नोडल अफसर अब जिले की ऐतिहासिक इमारतों व पौराणिक स्थलों पर एलईडी लगवाएंगी। इसके लिए वह संबंधित विभाग को निर्देशित करेंगी। इनके इस प्रयास से जल्द ही जिले के ऐतिहासिक घंटाघर समेत महादेवा, देवा, पारिजात, कुंतेश्वर आदि पौराणिक स्थलों पर एलईडी लगेंगी। जिसके बाद इन स्थलों पर एक अलग नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बाक्स
रात में करेंगी शहर का भ्रमण
नोडल अफसर डॉ. अनीता भटनागर जैन अब दिन में कार्यालय आदि का निरीक्षण करने के साथ ही रात में भी शहर का भ्रमण करेंगी। इसके लिए वह जिले में हॉल्ट भी करेंगी। शहर के भ्रमण के दौरान वह यहां की वस्तुस्थिति देखकर कमियों दूर कराने की कोशिश करेंगी। शासन की ओर से दिए इस निर्देश के बाद प्रशासन को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
नोडल अफसर के दौरे में बढ़े यह नौ कार्यक्रम
शासन ने नोडल अधिकारी के निरीक्षण में केंद्र व प्रदेश सरकार की नौ और योजनाओं की समीक्षा तथा स्थलीय निरीक्षण करने की जिम्मेदारी निर्धारित की है। नोडल अफसर अब इस माह से 1090, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सौभाग्य, पीएम फसल बीमा, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट, सामाजिक वनीकरण और इंवेस्टर्स मीट के दौरान हस्ताक्षर हुए एमओयू का क्रियान्वयन आदि की भी समीक्षा करेंगी।


बाक्स
नोडल अधिकारी के निरीक्षण कार्यक्रम में शासन द्वारा कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसका अनुपालन कराया जाएगा। इस संबंध में शासन से पत्र प्राप्त हो गया है।
- अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed