फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत

Sun, 03 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत
संदिग्ध हालात में घर के अंदर आग से जलकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र दरियाबाद के रानेपुर गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र रामशंकर (34) के घर में तेज लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। यह देख ग्रामीण दौड़े लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकलवाया। घर से बाहर निकालने पर ग्रामीणों ने झुलसे युवक की शिनाख्त सुशील के रूप में की। बुरी तरह से झुलसे युवक को सीएचसी मथुरानगर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीण पत्नी से विवाद की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed