फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हादसे में पूर्व डीडीसी समेत दो की मौत पुत्र गंभीर

हादसे में पूर्व डीडीसी समेत दो की मौत पुत्र गंभीर

Sun, 02 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
हादसे में पूर्व डीडीसी समेत दो की मौत पुत्र गंभीर
हादसे में पूर्व डीडीसी समेत दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बाइक पर ट्रिपलिंग करना पूर्व डीडीसी समेत दो लोगों को शनिवार को महंगा पड़ गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, पिता-पुत्र को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दम तोड़ दिया। तीनों रायबरेली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सीवन निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैंलेद्र (40) पुत्र रामेश्वर अपने बेटे कपिशराय रावत (11) का इलाज कराने लखनऊ के निरालानगर गांव के ही साथी श्यामू तिवारी (35) पुत्र स्व. अर्जुन तिवारी के साथ शुक्रवार दोपहर गए थे। शनिवार सुबह तीनों एक ही बाइक से तड़के करीब चार बजे लखनऊ से घर लौट रहे थे। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलपुरवा त्रिवेदीगंज के बीच तीनों लोग बाइक से पहुंचे ही थे कि हाईवे पर लखनऊ की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक बाइक सवारों को ठोकर मारने के बाद फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे श्यामू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। जहां पर हालत में सुधार न होते देख दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक श्यामू तिवारी के बड़े भाई रामू तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान पूर्व डीडीसी शैलेंद्र की मौत हो गई, वहीं उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनीकटरा थाने की पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ट्रिपलिंग बनी हादसे की वजह
मृतक बाइक चालक के भाई रामू तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक के कारण बाइक संभाल न सके और भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक का सिर ट्रक में लटने के बाद सड़क पर रगड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर तीन लोग बैठे होने के कारण पिता पुत्र भी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे दोस्त थे शैलेंद्र व श्यामू
शैलेंद्र जब डीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे तो श्यामू ने उसकी काफी मदद कर उसे चुनाव जिताया था। तब से दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। रामू ने बताया कि दोनों कहीं भी एक-दूसरे के बिना नहीं जाते थे। दोनों की एक साथ मौत होने की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव वालों की जुबान से एक ही बात निकल रही थी कि दोनों भगवान के घर भी एक साथ चले गए।


बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें श्यामू की मौत मौके पर ही हो गई थी और शैलेंद्र की मौत ट्रॉमा सेंटर में हुई है। ट्रिपलिंग के चलते बाइक कंट्रोल नहीं हो सकी। ट्रक व चालक का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -विजय शंकर यादव, थानाध्यक्ष लोनीकटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed