{"_id":"5953f6924f1c1b42598b45c4","slug":"131498674834-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच मारपीट, आठ घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच मारपीट, आठ घायल
कुर्सी(बाराबंकी)। पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के चलते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के गगौली गांव निवासी पूर्व प्रधान यासिर बुधवार की सुबह अपनी बाइक से अनवारी कस्बा जा रहे थे। तभी गांव के मौजूदा प्रधान सहजराम के घर के बाहर उनका पांच वर्षीय भांजा खेलते समय पूर्व प्रधान की बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। इस बीच सहजराम के परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे व पूर्व प्रधान से वार्तालाप करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के दर्जनों लोग मौके पर आ गए व लाठी, डंडो से मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर ईंट, पत्थर भी चले। इस मारपीट में दोनों पक्ष से लुकमान, माद, मुईद व रामपाल, रवि, रोहित, कलावती समेत आठ लोगों को चोट पहुंची है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के चलते आस पास के गांवों में तनाव को देखते हुए मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ फतेहपुर राजेश यादव, सीओ सिटी संतोष सिंह समेत देवा, कुर्सी, फतेहपुर थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष जो तहरीर देंगे उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।