फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बिना लाइसेंसी गोदाम में पकाया जा रहा था केला

बिना लाइसेंसी गोदाम में पकाया जा रहा था केला

Fri, 12 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंसी गोदाम में पकाया जा रहा था केला
बिना लाइसेंस गोदाम में
विज्ञापन

पकाया जा रहा था केला
क्रासर
- छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से भरे गए पांच नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के आदेश पर एफएसडीए की टीम ने अलग-अलग स्थानों से छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा देवा में एक स्थान पर बने गोदाम में बिना लाइसेंस लिए ही केला पकाने का कार्य किया जा रहा था। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी ने गोदाम संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि देवा में जमील/मतीन एंड कंपनी का केला पकाने का गोदाम हैं। एफएसडीए की टीम ने वृहस्पतिवार को यहां पर छापा मारा तो पाया कि बिना खाद्य पदार्थों की बिक्री का लाइसेंस लिए ही यहां पर केला पकाने का कार्य किया जा रहा था। जांच पड़ताल के दौरान गोदाम संचालक किसी प्रकार कोई अभिलेख नहीं दिखा सका जिस पर संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा टीम ने सद्दीपुर स्थित सुशील जायसवाल की दुकान से सिंघाड़े का आटा और जमील की दुकान से नमकीन, रसौली स्थित फेमली ढाबा से दूध, जकरिया स्थित राजकुमार की दुकान से चीनी औईर प्राथमिक विद्यालय बजगहनी से चावल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए जिलाधिकारी और खाद्य आयुक्त आदेश पर छापेमारी की कार्रवाई कर नमूना भरकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed