{"_id":"5bae7455867a5570e67e1c8d","slug":"121538159701-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता पर दो छात्रों का प्रवेश निरस्त एक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुशासनहीनता पर दो छात्रों का प्रवेश निरस्त एक निलंबित
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासनहीनता पर दो छात्रों का प्रवेश निरस्त एक निलंबित
- छात्रों के दो गुटों में मारपीट के मामले में जांच के बाद प्राचार्य ने की कार्रवाई
- जनेस्मा विद्यालय में आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन हुआ सख्त
बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज में आए दिन छात्रों के बीच हो रही मारपीट व अनुशासनहीनता के मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद मामले की जांच के बाद प्राचार्य ने दो छात्रों के प्रवेश निरस्त करने के साथ एक को निलंबित कर मामले की जांच प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी है।
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद आए दिन छात्र गुटों द्वारा अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे है। वहीं दो छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर आए दिन विवाद के मामले भी सुर्खियों में रहे। शुक्रवार को छात्रसभा इकाई के दीप यादव व एबीवीपी के छात्र सीता कांत मिश्र के बीच मारपीट हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही प्राचार्य ने पुलिस चौकी को जानकारी दी। मगर, चौकी प्रभारी के पहुंचे से पहले ही छात्र दीप मौके से फरार हो गया वहीं छात्र प्रशांत शुक्ला ने प्राचार्य से अभद्रता की। जिसकी जांच व मौके पर मौजूद छात्रों के बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने दीप कुमार यादव व पूर्व में नोटिस देने के बाद दोबारा अनुशासनहीनता करने के मामले में छात्र प्रशांत शुक्ला का प्रवेश निरस्त कर दिया है। वहीं पूर्व में दर्ज एफआईआर के मामले में छात्र रामानंद यादव का प्रवेश निलंबित कर जांच प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपी है।
बाक्स
प्राचार्य ने एसपी से मांगी सुरक्षा
जनेस्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामशंकर यादव ने कॉलेज में आए दिन हो रहे विवाद व पूर्व की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को एसपी को पत्र भेजकर स्वयं की सुरक्षा के लिए गनर व कॉलेज के शैक्षिक माहौल के लिए पीएसी बल उपलब्ध कराने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में चल रही करोड़ की फीस घोटाले की जांच अंतिम चरण में है। ऐसे में आपसी प्रतिद्वंद्विता भी सामने आ रही है। ऐसे में समय पर सुरक्षा व्यवस्था न उपलब्ध नही कराई गई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता।