फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   धान से लदी ट्रॉलियां देख नाराज हुए अपर निदेशक मंडी

धान से लदी ट्रॉलियां देख नाराज हुए अपर निदेशक मंडी

Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
धान से लदी ट्रॉलियां देख नाराज हुए अपर निदेशक मंडी
उप निदेशक मंडी के साथ किया मंडी स्थल सफदरगंज का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बाराबंकी। अपर निदेशक मंडी ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल सफदरगंज का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में तौलाई के लिए खड़ी ट्रॉलियों को देखकर नाराजगी भी जताई। और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

बुधवार को जितेन्द्र प्रताप सिंह अपर निदेशक मंडी द्वारा शिव मंगल सिंह चन्देल उपनिदेशक मण्डी परिषद फैजाबाद के साथ नवीन मंडी स्थल सफदरगंज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई, रंगाई-पुताई सही पाई गई।
विज्ञापन


मंडी में संचालित धान क्रय केन्द्रों पर कई दिनों से खड़ी धान की ट्रालियों की तुलाई न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्रता के साथ तौलाई किये जाने के लिए केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नवीन मंडी स्थल पर वर्ष 1979-80 में निर्मित दुकानों की तत्काल मरम्मत का कराकर मंडी में व्यापार स्थानांतरण कराने के निर्देश मंडी सचिव व उपनिदेशक निर्माण को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उपनिदेशक निर्माण ने बताया कि प्रथम चरण का मरम्मत निर्माण कार्य जनवरी 2018 में प्रारंभ हो जायेगा। जिसके लिए 2 करोड़ 80 लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed