फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घर में घुसकर युवती से दुराचार, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

घर में घुसकर युवती से दुराचार, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 14 Nov 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से दुराचार, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
घर में घुसकर युवती से दुराचार, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

- दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
दरियाबाद (बाराबंकी)। घर में घुसकर एक युवती के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने दुुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मामला थाना व कस्बा दरियाबाद के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि सोमवार को पड़ोस के रहने वाला युवक उस समय घर में घुस आया जब युवती घर पर अकेली थी और धुले हुए कपडों को छत पर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि युवती छत से उतरी तो उसको युवक ने पकड़ लिया और रेप किया। पीड़ित युवती का कहना है कि उसने शोर भी मचाया किन्तु घर के बगल ही चक्की चलने की वजह से आवाज बाहर नहीं गई। युवक दुष्कर्म करने के बाद कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। दोपहर बाद पिता के घर आने पर युवती ने घटना की जानकारी दी जिस पर पिता युवती को लेकर थाना दरियाबाद पहुंचा और आरोपी के विरुद्व तहरीर दी। किन्तु पुलिस ने पीड़िता की रिर्पोट दर्ज करने के बजाय मारपीट की बात होने की बात कह कर जांच करने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त त्रिपाठी का कहना कि तहरीर मिली है, जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed