{"_id":"594eaa164f1c1bc4198b4820","slug":"121498327574-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डड़क्का पुरवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के एक गांव में युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को बताए बगैर युवक के शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। मृतक की पत्नी ने परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डड़क्का पुरवा निवासिनी पार्वती देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर में कहा है कि उसके पति पवन कुमार (38) के नाम करीब 9 बीघा जमीन थी, जिसे हड़पने की नियत से उसके जेठ राम लखन पुत्र राम नरेश बाबू, माता धर्मा देवी, बहनोई मंसाराम निवासी चौरंगा व पिंटू निवासी गढ़ी थाना सफदरगंज ने पति को 23 जून को दवा लेने के बहाने बाराबंकी ले गए और वहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद मृत शव को लेकर वही लोग गांव को आए। और बिना पत्नी की सहमति व पुलिस की जानकारी के आननफानन अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति को परिवार के लोग 17 जून को बाराबंकी दवा कराने के बहाने ले गए थे जिसके बाद शक होने पर उसने जमीन को हड़पने का आरोप लगाते हुए 20 जून को कोतवाली में व 21जून को जिलाधिकारी को पत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी श्याम नरायन पांडेय का कहना है की पार्वती के पति की मौत बीमारी से हुई है, फिर भी महिला जो आरोप लगा रही है उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।