फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   युवक ने युवती के भाई को पीटा

युवक ने युवती के भाई को पीटा

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
युवक ने युवती के भाई को पीटा
युवती के भाई को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

बहन को बात करने से मना करने पर थे भड़के

अमर उजाला ब्यूरो
घुघंटेर (बाराबंकी)। बंदगीनगर में एक युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। तभी उसके भाई ने देख लिया। इस पर भाई ने उसे डांटा। यह बात युवक को नागवार गुजरी और साथियों के साथ मिलकर युवती के भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लागा गया, जहां उसकी हालत को बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासी एक युवती रविवार की दोपहर गांव के ही निवासी एक युवक से मोबाइल पर बातें कर रही थी। इस बीच उसके बड़े भाई मोइन ने बात करते देख लिया और मोबाइल छीन कर फटकार लगानी शुरू कर दी। यह बात युवक को पता चल गई तो उसने अपने साथी गुफरान, सलीम, शब्बू आदि के साथ युवती के घर पहुंच गया और उसके भाई मोइन की पिटाई कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए परिजन सीएचसी घुंघटेर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राधवेंद्र प्रताप ने बताया कि शिकायत मिली है घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed