फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएचसी त्रिवेेदीगंज अधीक्षक समेत दो डॉक्टर नपे

सीएचसी त्रिवेेदीगंज अधीक्षक समेत दो डॉक्टर नपे

Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी त्रिवेेदीगंज अधीक्षक समेत दो डॉक्टर नपे
सीएचसी त्रिवेेदीगंज अधीक्षक
विज्ञापन

समेत दो डॉक्टर नपे
- सीएचसी में सर्पदंश से गर्भवती की मौत मामले में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एक सप्ताह पहले सीएचसी त्रिवेदीगंज परिसर में गर्भवती की सर्पदंश से मौत हो गई थी। यही नहीं वहां मौजूद डॉक्टरों ने इलाज से लेकर अन्य मामलों को गंभीरता से नहीं लिया था। यह मामला अखबारों में छपने के बाद डीएम ने जांच शुरू कराई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यहां तैनात अधीक्षक मुकुंद पटेल और डॉ. अविनाश उपाध्याय पर कार्रवाई की गाज गिरी और शुक्रवार को दोनों को हटा दिया गया है। सीएमओ ने बताया है कि डॉ. ओमप्रकाश को प्रभारी अधीक्षक सीएचसी तैनात किया गया।

सीएचसी त्रिवेदीगंज में एक सप्ताह पूर्व टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर गांव निवासी संजू पत्नी राहुल को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जिसे डॉक्टरों ने टहलने की बात कहकर प्रसव कक्ष से बाहर भेजा था। सीएचसी में जंगल झाड़ी होने से अस्पताल परिसर में महिला को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने डयूटी पर तैनात डॉ. अविनाश उपाध्याय कमरे से नहीं निकले थे जिससे महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले की जांच सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने कराई तो अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल द्वारा परिसर की सफाई न कराने और डॉ. अविनाश उपाध्याय द्वारा मरीज का इलाज न करने पर दोनों को हटा दिया गया। डॉ. मुकुंद पटेल को हैदरगढ सीएचसी और डॉ. उपाध्याय को दहिला पीएचसी भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय से अटैच डॉ. ओमप्रकाश को त्रिवेदीगंज सीएचसी का नया अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed