फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शिखर हत्याकांड में फरार एडी बेसिक के घर कुर्की की तैयारी में पुलिस

शिखर हत्याकांड में फरार एडी बेसिक के घर कुर्की की तैयारी में पुलिस

Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिखर हत्याकांड में फरार एडी बेसिक के घर कुर्की की तैयारी में पुलिस
बाराबंकी। बहराइच निवासी शिखर की चार साल पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपी एडी बेसिक मृदुला आनंद को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसपी का कहना है जल्द ही आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला अधिकारी की तलाश में एएसपी व सीओ के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगी है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर भी कर सकती है।
विज्ञापन



बताते चले कि बहराइच निवासी इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव 19 जनवरी 2015 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बदोसराय पुलिस ने गोरखपुर की विधानसभा बांसगांव के तत्कालीन विधायक डॉ. विजय कुमार व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद जो वर्तमान समय में एडी बेसिक हैं समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


इस घटना के चार साल बाद पूर्व विधायक डॉ विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि उनकी पत्नी मृदुला आनंद के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ आईजी अयोध्या से एसपी ने 25 हजार का इनाम बढ़ाने की भी सिफारिश की है। आरोपी महिला अधिकारी को पकड़ने के लिए एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ रामनगर पवन गौतम के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगी है लेकिन अभी सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस टीम लखनऊ समेत गोंडा, बहराइच आदि जगहों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed