{"_id":"5bb50ea1867a55239a79328f","slug":"101538592417-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बाराबंकी। हाई-वे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमेठी जिले के शुकुलबाजार के रघु शुक्ल गांव निवासी शुभम शुक्ल (28) बुधवार सुबह गांव के ही राहुल शुक्ल के साथ बाइक से लोनीकटरा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था।
तभी सुल्तानपुर हाई-वे पर भिलवल के पास सामने से आ रहे डंपर की टक्कर से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा शुभम मिट्टी के ढेर पर गिरने से बाल-बाल बच गया।
हादसे में मृत राहुल हेलमेट नहीं पहने था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि, हादसा करने वाला डंपर हाई-वे निर्माण में लगी कंपनी डीबीएल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मसौली चौराहे से कस्बा जाने वाली सड़क पर बुधवार को ब्लॉक कॉलोनी निवासी सफरु बाइक से जा रहा था।
तभी एकाएक सामने कुत्ता आने से बाइक पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सफरु को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।